Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Home » Uncategorized » भोपाल मध्यप्रदेश: सीएम मोहन यादव ने गृह विभाग खुद के पास रखा, मंत्रिमंडल में हुआ बँटवारा, कई नए चेहरे बने मंत्री।

भोपाल मध्यप्रदेश: सीएम मोहन यादव ने गृह विभाग खुद के पास रखा, मंत्रिमंडल में हुआ बँटवारा, कई नए चेहरे बने मंत्री।

रिपोर्ट – नाज आलम सोर्स ( एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

भोपाल मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश में पहले कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा भी हो गया है। एमपी के सीएम मोहन यादव गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन संभालेंगे। दोनों उपमुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेद्र शुक्ला के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। जगदीश देवड़ा को वित्त विभाग जबकि राजेंद्र शुक्ला को खनिज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कैलाश विजयवर्गीय को भी एक विभाग सौंपा गया है। आइए जानते हैं किन मंत्रियों को क्या-क्या जिम्मेदारी दी गई है।

तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश के साथ ही चार राज्यों के चुनावी नतीजे आए थे। इन चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल करते हुए सरकार बनाई थी। बीजेपी ने मध्य प्रदेश के सीएम के रूप में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई थी। कुछ दिनों पहले एमपी का पहला कैबिनेट विस्तार भी हुआ था। एमपी के पहले कैबिनेट विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों को बंटवारा भी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव गृह विभाग के साथ ही सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

किसे कौन सी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और इंदौर-1 सीट से विधायक कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन विभाग सौंपा गया है। इससे पहले भी कैलाश विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को खनिज विभाग के साथ ही जनसंपर्क विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी पहले वित्त मंत्रालय संभाल चुके हैं।

मध्य प्रदेश सरकार में सिंधिया के करीबी तुलसीराम सिलावट को जल संसाधम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। गोविंद राजपूत को खाद्य व नागरिक आपूर्ति, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा मंत्रालय, निर्मला भूरिया को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है। इनके साथ ही विश्वास सारंग को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उदय प्रताप सिंह को परिवहन विभाग और नागर सिंह को वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। चैतन्य कश्यप को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ - 9454253059

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ / रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, ट्रीगार्ड, पोल, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब- सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

विधायक राकेश सिंह क लोक निर्माण विभाग, करण सिंह वर्मा को राजस्व विभाग, सम्पतिया उइके को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, एदल सिंह कंषाना को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, विजय शाह को जनजातीय कार्य, लोक परिसंपति प्रबंधन, नारायण सिंह कुशवाहा को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग और इन्दर सिंह परमार को उच्च शिक्षा, आयुष, तकीनीकि शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

बीते दिनों हुए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब इनमें से मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी मंत्रालय सौंप दिया गया है।

बीते दिनों मोहन यादव सरकार के मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी वर्ग के मंत्रियों ने शपथ ली थी। मोहन सरकार के 24 में से 12 मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। इसके अलावा बाकी के बचे मंत्री अलग-अलग वर्गों से आते हैं।

 

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket