रिपोर्ट – नाज आलम
मध्यप्रदेश भोपाल :
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज होने जा रहा है। इसके तहत 28 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल पटेल से मुलाकात कर मंत्रियों की सूची सौंपी। राज्यपाल पटेल दोपहर 3:30 बजे राजभवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, नवगठित मंत्रिमंडल में कई नए नाम होंगे, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़कर जीतने वाले पांच पूर्व सांसदों और पिछली सरकार के मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्री पद से नवाजा जाएगा।
भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का गठन 13 दिसंबर को हुआ था जब मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो उपमुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ ली थी। भाजपा ने
विधानसभा चुनाव में 163 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
एपेक्स प्राइजेज़ मोदीपुरम मेरठ – सीमेंट वर्क के लिए सम्पर्क करें – सर्विस यूपी बिहार हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड मध्यप्रदेश- सम्पर्क सूत्र – 9454253059, 9935597757
ताज़ा अपडेट-
– विधायक विजय शाह और अर्चना चिटनिस दोनों के यहां से फोन आने की कन्फर्मेशन नहीं मिली है, लेकिन दोनों भोपाल में है।
– जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ लेंगे।
– सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, राकेश शुक्ला, नारायण सिंह कुशवाहा, प्रद्युम तोमर, कृष्णा गौर, इंदल सिंह कंसाना, संपतिया उईके, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, चितरंगी विधायक राधा सिंह, नागर सिंह चौहान, शरद कौल, अर्चना चिटनीस, नरेंद्र शिवाजी पटेल मंत्री बनाए जाने के लिए कॉल किए गए हैं।
– राज्यपाल से मिलकर लौटे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल हमारे कैबिनेट मंत्रियों को पद की शपथ दिलाएंगे। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में हम हमारा मंत्रिमंडल बनाएंगे।
– सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 20 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती हैं।
– मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय समेत विधानसभा चुनाव लड़कर जीतने वाले पांच पूर्व सांसदों को भी मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है।