दिनाक:17/09/2024
PM मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा
PM मोदी ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर क्य ओडिशा के भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना की शुरुआत की। योजना के तहत 21 से 50 साल की उम्र वाली करीब 1 करोड़ महिलाओं को 5 साल तक हर साल 10 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। महिला को रक्षाबंधन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 2 किश्तों में 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। योजना के तहत हर महिला को 5 साल में कुल 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
ओडिशा में शुरु होने वाली सुभद्रा योजना राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है, लाभार्थी महिलाओं को हर साल 2 किस्तों में कुल 10,000रुपये दिए जाएंगे. इन महिलाओं को पहली किस्त हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) और दूसरी किस्त राखी पूर्णिमा पर मिलेगी.
सुभद्रा योजना में ओडिशा की कम से कम 1 करोड़ महिलाओं को 5 साल की अवधि में 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी. इस योजना को 2024-25 से लेकर 2028-29 तक के लिए चलाया जाएगा. जिसमें करीब 55,825 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है.
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट (सोर्स ऑफ़ सोशल मीडिया)