Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Home » राजनीति » भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना भी की, राजगीर में विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह में शामिल हुए CM नीतीश

भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना भी की, राजगीर में विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह में शामिल हुए CM नीतीश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के राजगीर में विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही यहां देश-विदेश खासकर जापान से पधारे सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का राजगीर से काफी पुराना संबंध है। वे वेणुवन में रहा करते थे और फिर यहां से गया चले गये थे, जहां उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और तब से उस स्थान को बोधगया के नाम से जाना जाता है। भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के बाद ‘उत्तर प्रदेश के सारनाथ’ चले गए जहां उन्होंने पहला उपदेश दिया। उसके बाद वे पुनः राजगीर आए और यहीं पास के गृद्धकूट पर्वत पर उपदेश देने लगे। इसके बाद वे वैशाली एवं अन्य जगहों पर गए। अंत में वे बहुत बीमार हो गए थे और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे जहां उनका महापरिनिर्वाण हो गया। उन्होंने कहा कि हमने राजगीर में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास कराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह में पधारे सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूं। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने विश्व शांति स्तूप की परिक्रमा की और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को वाइस चेयरमैन, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी तथा चेयरमैन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सीजीसी कंपनी लिमिटेड ऑफ जापान अत्शुहिरो होरीयुची ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। मुख्यमंत्री को परम पावन दलाई लामा के द्वारा भेजे गए उपहार को भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजगीर विश्व शांति स्तूप से जुड़े चीफ मांक एंड वाइस चेयरमैन, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी अत्शुहिरो होरीयुची तथा सीईओ, सेंटोकू कंपनी लिमिटेड केनसुके होरीयुची को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने विश्व शांति स्तूप, राजगीर के 55वें वर्षगांठ के अवसर पर रोप-वे के निकट नवनिर्मित एकीकृत भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ राजगीर अभियान का शुभारंभ किया।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जनगणना 2027: गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना जनगणना 2027 एक विस्तृत दृष्टिकोण।

दिनांक:16/06/2025 जनगणना 2027: गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना जनगणना 2027 एक विस्तृत दृष्टिकोण। गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948

Live Cricket