Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Home » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में 61 जिले में छाया कोहरा, ग़ाज़ियाबाद मेरठ में स्कूल बंद।

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में 61 जिले में छाया कोहरा, ग़ाज़ियाबाद मेरठ में स्कूल बंद।

रिपोर्ट / नाज आलम। सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म 

 

उत्तर प्रदेश : यूपी में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। सुबह से 61 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। ठंड के चलते गाजियाबाद और मेरठ में 8वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

कोहरे के चलते रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 23 ट्रेनें 6 घंटे तक लेट आईं। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। अगले 3 से 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में घने कोहरे और सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। 48 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

(रेडीमेड दीवार के लिए सम्पर्क करें ,सर्विस दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, सम्पर्क सूत्र +91 9839713287, 9935597757

24 घंटे में अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरावट आई है। वातावरण में नमी बढ़कर 96 प्रतिशत हो गई है। कल बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया।

लखनऊ में रविवार रात से ही बर्फीली हवा चल रही है। सुबह हवाएं तेज हो गईं, जिससे शीतलहर जैसा एहसास हुआ। सुबह के समय धुंध और कोहरा भी छाया रहा। रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा।

 

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जनगणना 2027: गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना जनगणना 2027 एक विस्तृत दृष्टिकोण।

दिनांक:16/06/2025 जनगणना 2027: गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना जनगणना 2027 एक विस्तृत दृष्टिकोण। गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948

Live Cricket