Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Home » उत्तराखंड » किया यह ऐलान , AI मिशन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का बना प्लान

किया यह ऐलान , AI मिशन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का बना प्लान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) मिशन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। सोमवार को मुख्य सेवक सदन में एआई पर आधारित सेमिनार में वर्चुअल शामिल हुए मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई से इकोलॉजी, इकोनामी, टेक्नोलॉजी, अकाउंटेबिलिटी और सतत विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होने वाली है। इसे देखते हुए सरकार ने उत्तराखंड में साइंस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन नीति के साथ एआई टेक्नोलॉजी को विकसित करने का रोड मैप तैयार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइंस टेक्नोलॉजी और एआई पर विशेष फोकस है। एआई के उपयोग से आज कई उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। उद्योग, चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, विज्ञान में नवाचार का प्रमुख आधार एआई बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में भी एआई की अहम भूमिका है।

अग्रणी राज्य बनने के लिए हर क्षेत्र में काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसी का नतीजा है कि सतत विकास लक्ष्यों के सूचकांक में राज्य ने पहला स्थान हासिल किया है। हमारा राज्य प्राकृतिक संसाधन, सांस्कृतिक धरोहर, उत्कृष्ट मानव संसाधन से संपन्न है। एक बड़ा भू भाग जंगलों से आच्छादित है। एआई का सही उपयोग करने पर इन संसाधनों का प्रयोग बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की महत्वपूर्ण घोषणा कुछ ही देर में होगा रिजल्ट घोषित बच्चों को बेसब्री से इंतजार।

दिनांक:25/4/2025 उत्तर प्रदेश न्यूज़  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की महत्वपूर्ण घोषणा कुछ ही देर में होगा रिजल्ट घोषित बच्चों

Live Cricket